हरि की पैड़ी कुंड में गंदगी पर एक्शन: विशेष सफाई अभियान,काई हटाई और डाला गया चूना सोशल मीडिया पर शिकायतों के बाद नगर पालिका हरकत में आई, नाव से काई निकाली; अध्यक्ष बोले—स्वच्छता हमारी प्राथमिकता

हरि की पैड़ी कुंड में गंदगी पर एक्शन: विशेष सफाई अभियान, काई हटाई और डाला गया चूना


सोशल मीडिया पर शिकायतों के बाद नगर पालिका हरकत में आई, नाव से काई निकाली; अध्यक्ष बोले—स्वच्छता हमारी प्राथमिकता

सोरों (कासगंज):सोरों स्थित हरि की पैड़ी कुंड में फैली गंदगी और हरी काई के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत कुंड में जमा काई को नाव की मदद से निकाला गया और पानी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए चूना (कलई) भी डलवाया गया।
पिछले कई दिनों से हरि की पैड़ी में गंदगी और काई को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। लोगों का आरोप था कि नगर पालिका इस समस्या की अनदेखी कर रही है, जिससे गंगा के जल में प्रदूषण बढ़ रहा है।
इसी क्रम में ज्योतिषाचार्य राहुल वशिष्ठ ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए हरि की पैड़ी में बढ़ती गंदगी और हरी काई को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कुंड में सफाई अभियान चलाने और अन्य विकास कार्य कराए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद कटारे ने भी अपनी पोस्ट में उल्लेख किया कि इस कुंड की करीब 30 वर्ष पूर्व सफाई हुई थी और अब पुनः व्यापक सफाई कराई जानी चाहिए, ताकि गंगा और कुंड की स्वच्छता बनी रहे।
सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव के बाद नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे केनिर्देश पर हरि की पैड़ी पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने नाव के जरिए कुंड में जमी काई को हटाया और सफाई कार्य को अंजाम दिया। साथ ही, पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए कुंड में चूना (कलई) भी डाला गया।
नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सफाई अभियान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वह हरि की पैड़ी गंगा में स्वच्छता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और गंगा का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *