सशक्त महिला–सुरक्षित भविष्य” : मिशन शक्ति अभियान के तहत कासगंज पुलिस का जन जागरूकता अभियान

“सशक्त महिला–सुरक्षित भविष्य” : मिशन शक्ति अभियान के तहत कासगंज पुलिस का जन जागरूकता अभियान


कासगंज, 11 अप्रैल। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कासगंज पुलिस द्वारा जनपद भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्राम चौपाल, स्कूल-कॉलेज, बाजार, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अभियान के दौरान बालिकाओं की शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास योजनाओं, कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। डिजिटल सुरक्षा के तहत साइबर अपराध से बचाव की जानकारी भी दी गई।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 108, 1098, 1930 एवं 1076 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं के विषय में भी जागरूक किया गया।
इस मौके पर सीमा श्रीमती ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कासगंज पुलिस ने संदेश दिया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समाज की प्रगति का आधार है तथा पुलिस हर समय महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *