ग्राम बहादुर नगर में ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज।

ग्राम बहादुर नगर में ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज।

 

सोरों (कासगंज)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे ग्राम चलो अभियान के तहत सोरों नगर मंडल के ग्राम बहादुर नगर में विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत का दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। ग्राम चलो अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और हर गांव आत्मनिर्भर बने।
मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन को और मजबूत बनाने का अवसर है। कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ गांवों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और सरकार की उपलब्धियों को साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पार्टी और जनता के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष सोरों नगर आदित्य काकोरिया दुबे,संपूर्णानंद भारद्वाज,गयाप्रसाद मौर्य,चंद्रप्रकाश मौर्य,चंद्रपाल,विकास निर्भय,आशुतोष त्रिवेदी,रूपराम मौर्य,विक्रम मौर्य,नाथूराम मौर्य,कन्हैयालाल बघेल,धर्मेंद्र कुमार,मुकेश कुमार आदि गांव के लोग उपस्थिति रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *