कासगंज: निजी स्कूलों में NCERT किताबें लागू न होने पर भड़का आक्रोश, युवा संगठन के साथ अभिभावक फिर धरने पर बैठे!

कासगंज: NCERT किताबें लागू न होने पर भड़का आक्रोश, युवा संगठन के साथ अभिभावक फिर धरने पर बैठे!

 

कासगंज: जनपद के निजी स्कूलों में NCERT पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू न किए जाने को लेकर विरोध तेज हो गया है। “Youth United For Valuable Action (YUVA)” संगठन के नेतृत्व में अभिभावक धरने पर बैठ गए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि प्रशासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कई विद्यालय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें थोप रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
संगठन द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 6 मार्च 2026 और 31 मार्च 2026 को जारी आदेशों में सभी विद्यालयों में NCERT पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्कूल इन आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।
धरना स्थल पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश चंद्र शुक्ल ने स्पष्ट कहा, “हमने एनसीईआरटी लागू करने को लेकर दो बार लिखित आदेश जारी किए हैं। यदि हमें किसी विद्यालय के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे अभिभावकों और संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। ज्ञापन लेने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि, “आप लिखित में शिकायत करें, जांच के उपरांत दोषी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासनादेश का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा।” उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
धरने का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रतिनिधि हरवीर सिंह भारतीय ने कहा, “प्रशासन के आदेशों के बावजूद स्कूलों द्वारा मनमानी की जा रही है। अभिभावकों को जबरन निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। जब तक सभी स्कूलों में NCERT किताबें पूरी तरह लागू नहीं होतीं, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”
अभिभावकों ने मांग की है कि सभी विद्यालयों में तत्काल NCERT पुस्तकों को लागू कराया जाए और आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद भी अभिभावक और संगठन सतर्क नजर बनाए हुए हैं।
#soronnews24 #schoolfees #kasganjdios #ncert #DmKasganj

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *