सोरों के युवा रौनक कुशवाह का वाराणसी में सम्मान, MP Tourism Meet में बढ़ाया नगरी का मान

सोरों के युवा रौनक कुशवाह का वाराणसी में सम्मान, MP Tourism Meet में बढ़ाया नगरी का मान


सोरों (कासगंज)।(सचिन उपाध्याय )सोरों नगरी के उभरते युवा कंटेंट क्रिएटर रौनक कुशवाह ने एक बार फिर अपने शहर का नाम रोशन किया है। वाराणसी में आयोजित MP Tourism Influencers Meet 2026 में रौनक कुशवाह को उनके उत्कृष्ट डिजिटल कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहे। उन्होंने रौनक कुशवाह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा आज डिजिटल माध्यमों से अपनी संस्कृति और पर्यटन को नई पहचान दे रहे हैं, जो सराहनीय है।
रौनक कुशवाह ‘Soron_Nagri’ प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार सोरों नगरी की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक महत्व और ऐतिहासिक धरोहर को सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से न केवल स्थानीय पहचान को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि बाहर के लोग भी सोरों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।
रौनक की इस उपलब्धि से कासगंज और सोरों क्षेत्र में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं और लोग उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बता रहे हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *