तीर्थ नगरी सोरों के विकास को मिली रफ्तार,1.50 करोड़ के कार्यों को मंजूरी हरि की पैड़ी गंगा किनारे सौंदर्यीकरण,सोमेश्वर मंदिर पर आरसीसी शेड व सीसी रोड निर्माण होगा

तीर्थ नगरी सोरों के विकास को मिली रफ्तार, 1.50 करोड़ के कार्यों को मंजूरी

हरि की पैड़ी गंगा किनारे सौंदर्यीकरण, सोमेश्वर मंदिर पर आरसीसी शेड व सीसी रोड निर्माण होगा


कासगंज,तीर्थ नगरी सोरों में वंदन योजना के तहत 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। नगर विकास विभाग ने हरिपदी गंगा किनारे स्थित सोमेश्वर मंदिर पर आरसीसी शेड निर्माण, मंदिर परिसर में ग्रेनाइट पत्थर लगाने समेत विभिन्न कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सोरों नगर पालिका के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे द्वारा तीर्थ नगरी व हरिपदी गंगा तट के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपये के प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजे गए थे, जिनमें से प्रमुख कार्यों को मंजूरी मिल गई है।

इन कार्यों को मिली मंजूरी
सोमेश्वर मंदिर पर आरसीसी शेड का निर्माण
मंदिर परिसर में ग्रेनाइट पत्थर बिछाए जाएंगे
मथुरा-बरेली हाईवे से मेला मैदान तक सीसी रोड बनेगी
क्षेत्र में मिनी हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी
हरिपदी किनारे श्रद्धालुओं के लिए लाल पत्थर की बेंच लगेंगी

श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
वंदन योजना के तहत स्वीकृत इन कार्यों से तीर्थ नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हरिपदी गंगा किनारे बैठने की व्यवस्था, रोशनी और सड़क निर्माण से क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा और आवागमन भी सुगम होगा।

अन्य प्रस्तावों को भी जल्द मंजूरी की उम्मीद
चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि 1.50 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष प्रस्तावों को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। यह प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से नगर विकास विभाग को भेजे गए थे।
हर दिन हजारों श्रद्धालुओं का होता है आगमन
सोरों में नेपाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्नान पर्व, मार्गशीर्ष मेला, कांवड़ मेला और पंचकोसी परिक्रमा के दौरान यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। ऐसे में यह विकास कार्य तीर्थ नगरी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *