सरकार के 9 वर्ष पूर्ण: कासगंज में विकास भवन परिसर में भव्य कार्यक्रम, योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार

सरकार के 9 वर्ष पूर्ण: कासगंज में विकास भवन परिसर में भव्य कार्यक्रम, योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार


कासगंज, 24 मार्च 2026।
सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद कासगंज में विकास भवन परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना रहा।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक कृषि द्वारा की गई। इस दौरान उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय कृषक गोष्ठी एवं प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 300 से 400 कृषकों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया। डॉ. अंकित भदौरिया ने बागवानी एवं पुष्पोत्पादन की उन्नत तकनीक और फसल प्रबंधन पर जानकारी दी, जबकि डॉ. रितेश कुमार ने लहसुन और प्याज जैसी मसाला फसलों की उत्पादन तकनीक समझाई। डॉ. अदिति दत्त ने लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के तहत चटनी, अचार, मुरब्बा, जैम और जैली निर्माण की जानकारी साझा की।
उपकृषि निदेशक महेन्द्र सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। वहीं जिला सूचना विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।
कार्यक्रम में आए किसानों को जलपान एवं लंच पैकेट वितरित किए गए। जिला उद्यान अधिकारी रवि चन्द्र जयसवार ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना की विस्तार से जानकारी दी।
इसके अलावा प्रगतिशील किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा एवं विभिन्न गांवों में पालीहाउस में शिमला मिर्च और वैज्ञानिक विधि से सब्जी उत्पादन के प्रक्षेत्रों का भ्रमण भी कराया गया।
अंत में कार्यक्रम में शामिल किसानों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गोष्ठी का समापन किया गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *