भोगपुर माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र में रोज हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन।

भोगपुर माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र में रोज हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन।

 

कासगंज, सोरों। (सचिन उपाध्याय)चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों क्षेत्र स्थित भोगपुर माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरे नवरात्र माह में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। अनुमान है कि चैत्र पूर्णिमा तक रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे।
मंदिर में दर्शन का सिलसिला सुबह 4:00 बजे से ही शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता रहता है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के बाद मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में यज्ञ एवं आहुति देकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर के बाहर पीएसी तैनात है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
नवरात्र के चलते भोगपुर क्षेत्र में मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। मेला परिसर और मेला रोड पर जगह-जगह दुकानों की सजावट की गई है। बच्चों के लिए झूले और खेल-तमाशों की भी व्यवस्था है, जहां दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने परिवार के साथ आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

मुख्य पुजारी का :मंदिर के पुजारी ने बताया कि, “चैत्र नवरात्र माता रानी की आराधना का विशेष समय होता है। इस दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आकर सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं। माता रानी सभी भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करती हैं। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक देखने को मिल रही है।”
नवरात्र के इस पावन अवसर पर भोगपुर माता मंदिर में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। #नवरात्रि #सोरों #भोगपुर #soronnews24

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *