कासगंज जंक्शन पर एनईआरएमसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन
कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

कासगंज, 24 मार्च 2026।
कासगंज जंक्शन पर एनईआरएमसी यूनियन को शाखा कार्यालय आवंटित होने के उपलक्ष्य में विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही शाखा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर मंथन हुआ। आवासों की खराब स्थिति में सुधार, नए आवासों के निर्माण, बिजली-पानी की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।
पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष का संकल्प
कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस को अस्वीकार करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में आंदोलन को समर्थन देने की बात भी कही गई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यालय का उद्घाटन चिकित्सा अधिकारी सौरभ डंडरियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव, मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री अमित कुमार, ओबीसी मंडल मंत्री सतीश चंद्र पाल, अटेवा के जिला अध्यक्ष योगेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा राधा प्यारी रावत, विनीता यादव, सुमन कुरील, शाखा अध्यक्ष मथुरा रामवीर सिंह, बरेली सिटी से संजीव कुमार, रतन कश्यप, मिहीलाल, राजू, श्रीमोहन मीणा समेत मंडल की विभिन्न शाखाओं से आए रेल कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कासगंज शाखा से मनोज कुमार, सत्येंद्र पाल माथुर, महेश चंद्र मीणा, महेंद्र सिंह मीणा, लालमणि, कृष्णा मीणा, रणजीत कुमार, अनुपम वाष्र्णेय, मुकेश मीणा, ओमवीर सिंह, बॉबी कुमार, समयराज मीणा, वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, उदयवीर, मुनेश मीणा, धंसराज मीणा, राघवेंद्र पाल, गुलाम वारिश, चेतराम मीना सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों की एकजुटता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
Author: Soron Live 24

