सोरों में सट्टा खाईबाड़ी पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना पर कब होगी कार्यवाही?

सोरों में सट्टा खाई बाड़ी पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार मुख्य सरगना पर कब होगी कार्यवाही।


कासगंज। जनपद में अवैध जुआ/सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोरों पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाईबाड़ी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 890 रुपये नकद और सट्टा पर्ची बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 की देर शाम क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर राजेश पुत्र कालीचरन निवासी मोहल्ला बदरिया तथा सोहेल पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बदरिया को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोरों में क्रमशः मुकदमा संख्या 85/26 व 86/26, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम (सट्टा) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

आखिर किस की शह पर हो रहा तीर्थ नगरी सोरों में सट्टा

आखिर किस की शह पर तीर्थ नगरी सोरों में हो रहा सट्टे का कारोबार अभी इसका सरगना गिरफ्त में नहीं आया है तीर्थ नगरी  मोहल्ला मढ़ई, लहरा रोड, कछला गेट,बदरिया , योगमार्ग में चल रही सट्टे की दुकानों पर कब होगी कार्यवाही।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *