कासगंज में सख्त पुलिसिंग की शुरुआत नए एसपी ओमप्रकाश सिंह का संदेश – अपराधियों के लिए जनपद में नहीं है कोई जगह

कासगंज में सख्त पुलिसिंग की शुरुआत
नए एसपी ओमप्रकाश सिंह का संदेश – अपराधियों के लिए जनपद में नहीं है कोई जगह

कासगंज,जनपद कासगंज में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कानून व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों और जनपद की सीमाओं का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसरों और पुलिस चौकियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को सख्ती से नियंत्रित किया जाए और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
लगातार गश्त और सघन चेकिंग के निर्देश
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समयबद्ध तथा निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो सके।
कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। पुलिसिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसपी द्वारा किए गए इस सक्रिय निरीक्षण और सख्त निर्देशों से जनपद में जवाबदेह और परिणामोन्मुख पुलिसिंग की दिशा में मजबूत संदेश गया है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *