तीर्थ नगरी सोरों में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, धर्म-संस्कृति और एकता का दिया गया संदेश।

तीर्थ नगरी सोरों में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, धर्म-संस्कृति और एकता का दिया गया संदेश।

सोरों (कासगंज)(सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय)तीर्थ नगरी सोरों के शूकर क्षेत्र स्थित हरि की पैड़ी पर्यटन केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, एकता और हिंदुत्व के संरक्षण को लेकर संतों, वक्ताओं और बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज, प्रसिद्ध कथा वाचक हेमलता शास्त्री, सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे सहित अन्य अतिथियों को माला पहनाकर एवं भगवा पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर भगवान वाराह एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन माधव उपाध्याय ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कथा वाचक हेमलता शास्त्री ने कहा कि वैदिक शिक्षा और धर्म के प्रति ईमानदारी ही हिंदुत्व की मूल पहचान है। आध्यात्मिक यात्रा स्वयं से शुरू होती है और जब प्रत्येक व्यक्ति धर्म की सीख को अपनाता है, तभी हिंदुत्व का वास्तविक अर्थ सार्थक होता है। उन्होंने कहा कि सनातन को समझकर ही सच्चा सनातनी बना जा सकता है। “एक हाथ में माला और एक हाथ में भाला” का भाव हिंदुत्व की रक्षा और आत्मबल का प्रतीक है।
वहीं महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज जाग चुका है। वर्ष 1990 में अयोध्या में हिंदुओं ने अपनी एकता और पराक्रम का परिचय दिया था और आज उसी का परिणाम है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हिंदू समाज जाति-पात से ऊपर उठकर एकजुट हो और हिंदुत्व की अलख जगाए। इसी उद्देश्य से संघ द्वारा देशभर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कवयित्री उन्नति भारद्वाज ने हिंदुत्व, भारत और देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. भुवनेश माहेश्वरी ने की।
इस अवसर पर सेट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर न्यौली की छात्राओं द्वारा मातृ शक्ति-नारी शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. भुवनेश माहेश्वरी, डॉ. वीरेंद्र माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, एन.पी. सिंह हल्दिया, आदित्य काकोरिया, जय किशन तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, मनोज भारद्वाज, मधुवन गोविंद महेरे, विकास निर्भय, मनोज चौहान, बिट्टू बॉस, योगेंद्र बाबू निर्भय, संजय दुबे, शिवजी, यशोधर रावत, योगेश तिवारी, गिरीश वार्ष्णेय, अमित मिश्रा, द्वारिकी तिवारी, राहुल पाठक, विजय गोस्वामी, हेमंत त्रिगुणायत, पप्पू गुप्ता, विवेक भारद्वाज, सांत्वना पाराशर, सविता गुप्ता, सीमा शाक्य, डोली सक्सेना, सार्थक मिश्रा, गौरीश बाबू, विजय उपाध्याय, मूलचंद तिवारी, योगेश बाबू, बटुक गुरु, ज्योति वाले बाबा, छोटू महेरे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सम्मेलन का समापन राष्ट्र, धर्म और समाज की एकता को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ किया गया।

#soron #hindusammelan #rss #Kasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *