कड़ाके की ठंड का असर: कासगंज में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 17 जनवरी को रहेंगे बंद

कड़ाके की ठंड का असर: कासगंज में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 17 जनवरी को रहेंगे बंद

कासगंज | संवाददाता जनपद कासगंज में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज द्वारा आदेश जारी किया गया है कि नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी बोर्डों के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में 17 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दिन नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।
हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय व अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों व विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।
प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, वहीं बच्चों को कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रखने की दिशा में इसे एक जरूरी कदम माना जा रहा

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *