शूकर क्षेत्र सोरों के नाम से एनएच हाईवे पर गेट व साइन बोर्ड लगाने पालिकाध्यक्ष ने की मांग

शूकर क्षेत्र सोरों के नाम से एनएच हाईवे पर गेट व साइन बोर्ड लगाने पालिकाध्यक्ष ने की मांग

 

कासगंज। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)तीर्थ नगरी सोरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में नगर पालिका परिषद सोरों ने महत्वपूर्ण पहल की है। नगर पालिका परिषद सोरों (कासगंज) के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर शूकर क्षेत्र तीर्थ सोरों के नाम से गेट व संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो तीर्थ सोरों स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के निकट से होकर गुजर रहा है। इस मार्ग पर शूकर क्षेत्र तीर्थ सोरों के नाम से गेट एवं संकेतक बनवाया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक आसानी से तीर्थ स्थल तक पहुंच सकें।
नगर पालिका अध्यक्ष ने पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थ सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किया गया था। यह स्थान उत्तर भारत का प्राचीन एवं पौराणिक तीर्थ है, जहां प्रतिदिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, नेपाल सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान एवं अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि मथुरा-बरेली मार्ग पर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यदि स्पष्ट संकेतक व गेट नहीं लगाए गए तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भ्रम और कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और तीर्थ की पहचान को ध्यान में रखते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक के निकट सर्विस मार्ग से पूर्व शूकर क्षेत्र तीर्थ सोरों गंगाघाट के नाम से गेट एवं साइन बोर्ड बनवाया जाना आवश्यक है।
नगर पालिका परिषद सोरों ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पत्र के माध्यम से इस संबंध में संबंधित विभागों को उचित निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।।।

#BreakingNews #soron #NH530B #yogiaaditynath

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *