तीर्थ नगरी सोरों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश।

तीर्थ नगरी सोरों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश।

 

 

कासगंज:तीर्थ नगरी सोरों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। एसडीएम अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने कासगंज गेट, रैन बसेरा तथा हरि की पैड़ी स्थित सोरों गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने कहा कि तीर्थ स्थल होने के कारण सोरों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनसुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

#soron #UttarPradesh #sdm

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *