कड़ाके की ठंड का असर: यूपी में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में बढ़ती शीतलहर और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी प्रकार के संचालित विद्यालयों—परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध—की कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी।
यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए यह अवकाश प्रदेशभर में समान रूप से लागू रहेगा। सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिया जा सकता है। अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई है कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखें।
Author: Soron Live 24

