पीली कोठी के पास खड़ी पुरानी मारुति वैन में संदिग्ध हालात में लगी आग, फायर ब्रिगेड व पुलिस ने पाया काबू

सोरों (कासगंज)।सोरों क्षेत्र के पीली कोठी के पास खड़ी एक पुरानी मारुति वैन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और सोरों पुलिस पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मारुति वैन मालिक पंकज पुत्र आनंद बाबू साहू निवासी राम सिंह पूरा, सोरों ने बताया कि यह गाड़ी पुरानी थी और काफी समय से वहीं खड़ी रहती थी। उन्हें नहीं पता कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसमें आग लगाई गई या आग लगने का अन्य कोई कारण रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही सोरों पुलिस के एसएसआई सुमित त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड टीम की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author: Soron Live 24

