सोरों सूकर क्षेत्र के लिए टनकपुर नादेड़ टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग तेज, रेल मंत्री से मांग

कासगंज।तीर्थनगरी सोरों सूकर क्षेत्र को बेहतर रेल सुविधाओं से जोड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की जोरदार मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों द्वारा टनकपुर–नांदेड़ टनकपुर एक्सप्रेस के सोरों सूकर क्षेत्र में ठहराव की मांग की गई है। इस एक्सप्रेस का उझानी व सिकंदराराऊ में ठहराव स्वीकृत होने से लोगों में उम्मीद और बढ़ गई है।
साथ में दिए गए चित्र के अनुसार, नांदेड–टनकपुर के बीच नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संचालन को हरी झंडी मिल चुकी है। बरेली रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद 17631 नांदेड–टनकपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार रात 11:40 बजे नांदेड से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वहीं 17632 टनकपुर–नांदेड एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 9 बजे टनकपुर से चलकर अगले दिन शाम 4:30 बजे नांदेड पहुंचेगी।
यह एक्सप्रेस ट्रेन पूर्णा, वसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर और पीलीभीत सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इसी क्रम में क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि टनकपुर–नादेड़–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव सोरों सूकर क्षेत्र में दिया जाता है, तो तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में राहुल वशिष्ठ, भूपेश शर्मा, श्याम बिहारी दीक्षित, कपिल पंडित, रामदास रोहित तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ सहित अन्य लोगों ने रेल विभाग एवं रेल मंत्री से मांग।बताया गया कि एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग सोशल मीडिया पर भी तेजी से समर्थन पा रही है और क्षेत्रवासी जल्द सकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
#railway #soron #kasganj
Author: Soron Live 24

