सोरोँ प्रांतीय मार्गशीर्ष मेले में ‘द मैजिक शो’ की धूम, जादूगर संदीप शर्मा ने बांधा समां

सोरोँ मार्गशीर्ष मेले में ‘द मैजिक शो’ की धूम, जादूगर संदीप शर्मा ने बांधा समां

 

कासगंज जनपद की तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में चल रहे ऐतिहासिक मार्गशीर्ष प्रांतीय मेले में शुक्रवार को आयोजित “द मैजिक शो” ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मशहूर जादूगर संदीप शर्मा अपने अनोखे जादुई करतबों और दमदार प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद हर उम्र के लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। जादू की तेज़ी, रहस्य और रोमांच के ऐसे दृश्य देखने को मिले जिन पर दर्शक तालियों से लगातार उत्साह प्रकट करते रहे।

मैजिक शो के दौरान जादूगर ने गायब होती वस्तुएँ, पलों में बदलती आकृतियाँ, हवा में तैरती चीज़ें और दिमाग चकरा देने वाले कई रोचक ट्रिक्स पेश किए। बच्चों ने आश्चर्य से भरी आँखों से हर प्रदर्शन को देखा, वहीं बड़ों ने भी लंबे समय बाद ऐसा मनोरंजन का अनूठा अनुभव महसूस किया।

इस आकर्षक कार्यक्रम में मेला मार्गशीर्ष अधिकारी संजय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, आदित्य काकोरिया, सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र, मेला कोतवाली प्रभारी आर.डी. यादव, विवेक वशिष्ठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मेले में आयोजित यह मैजिक शो अब तक के सबसे मनोरंजक कार्यक्रमों में से एक रहा, जिसने मार्गशीर्ष मेले की शाम को यादगार बना दिया।

#UttarPradesh #soron #melamargsheersh #मैजिकशो

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *