सोरों प्रहलादपुर के ग्रामीणों की आवाज बुलंद — प्राइमरी स्कूल के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोरों प्रहलादपुर के ग्रामीणों की आवाज बुलंद — प्राइमरी स्कूल के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

कासगंज।जनपद कासगंज के सोरों क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव के ग्रामीणों ने आवागमन की लंबे समय से चली आ रही समस्या को उठाते हुए प्राइमरी स्कूल के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास न होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को स्कूल तथा दूसरे इलाकों में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एन एच 5 30 बी हाईवे का निर्माण हो रहा है जिसके कारण रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों को रोजाना लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।

ज्ञापन देने वालों में दयालु, सुमित, प्रेमपाल, घनेन्द्र, बिनोद भूरे, रामेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में मांग रखी कि जल्द से जल्द अंडरपास का निर्माण कराया जाए, ताकि गांव की आबादी को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।ग्रामीणों ने प्रशासन से आश्वासन दिया कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *