नगर पालिका परिषद सोरों में SIR पर समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

 

सोरों में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सोरों।
नगर पालिका परिषद सोरों के सभासद गणों के साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित विषयों पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नये नाम जोड़ने, स्थानांतरण एवं त्रुटियों के सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बीएलए-1 कृष्णकांत वशिष्ठ, पूर्व जिला मंत्री मनोज मधुवन, आशुतोष त्रिवेदी, तथा सभासदगण रिंकू पचौरी, विष्णुकांत तिवारी, विजय गोस्वामी, रमाकांत तिवारी, अमरदीप सागर, जयसिंह सरदार और रवि दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष एवं अन्य भाजपाई पदाधिकारियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की। सभी ने मिलकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी व प्रभावी तरीके से समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर बल दिया।

बैठक में यह सुनिश्चित करने के लिए सुझाव रखे गए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। सभी सभासदों से अपने-अपने वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान भी किया गया।

समीक्षा बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

 

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *