कासगंज: ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन हेतु अंडरपास/पुलिया निर्माण की रखी मांग

कासगंज: ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन हेतु अंडरपास/पुलिया निर्माण की रखी मांग

कासगंज।सोरों के ग्राम शाहपुर माफी परगना के ग्रामीणों ने आवागमन की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी कासगंज को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम को राष्ट्रीय राजमार्ग 530 से जोड़ने वाला अंडरपास या पुलिया तत्काल बनाया जाए, ताकि हजारों लोगों को आवाजाही में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पूर्व में कासगंज–बरेली रेलवे लाइन पर बने अंडरपास से गांव के करीब 4000 से 5000 की आबादी का आवागमन होता रहा है। गांव के लोग इसी रास्ते से अपने खेतों, खेल के मैदानों, चरागाहों और आसपास के अन्य गांवों — पथरिया रेत, गडपुरा, दलालनगर, चैलिया आदि — तक पहुँचते थे। लेकिन यह रास्ता अब बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को लगभग 4 से 6 किमी का लंबा चक्कर लगाकर खेतों और अन्य स्थलों पर जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि यह समस्या कृषि कार्य, पशुओं के चारे तथा दैनिक आवाजाही पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। ऐसे में अंडरपास या पुलिया का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन में स्पष्ट लिखा है कि यदि आवागमन का वैकल्पिक मार्ग नहीं खोला गया, तो ग्रामीणों को लगातार बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर ग्रामीण सुविधा के लिए अंडरपास/पुलिया निर्माण कराने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन में मनोज कुमार, प्रशांत कुमार, मोतीलाल, विनोद, रविंद्र, सहित अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर व अंगुलियों के निशान शामिल हैं।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन उनकी दीर्घकालिक समस्या का समाधान करते हुए शीघ्र कार्यवाही करेगा।
#DMkasganj #news

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *