कासगंज: जिलाधिकारी ने प्रभु पार्क व तहसील परिसर का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को फटकार


कासगंज: जिलाधिकारी ने प्रभु पार्क व तहसील परिसर का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को फटकार

कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज प्रभु पार्क, कासगंज तहसील परिसर और पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति परखते हुए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए।

प्रभु पार्क में चल रहे सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण करते समय जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था, पौधारोपण, बच्चों के झूलों की सुरक्षा, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था का विस्तार से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कार्य अपेक्षित मानकों के अनुरूप न मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
“पार्क नागरिकों के स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्थल है, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों, अन्यथा कार्रवाई तय है।”

उन्होंने पार्क में नियमित सफाई, सुविधाओं के रखरखाव और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील सदर में चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बीएलओ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। तहसील परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।

जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने पर भी जोर दिया और चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, तहसीलदार कासगंज सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। #IndiaNews #kasganjnews #DMkasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *