जन्म जयंती पर कायस्थ बंधुओं ने याद किए पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद

जन्म जयंती पर कायस्थ बंधुओं ने याद किए पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनरतले बुधबार की देर शाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। अतिथियों ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम का आयोजन शहर के नावल्टी रोड स्थित संगठन के प्रदेश सचिव नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि एडवांकेट नारायण स्वरुप सक्सेना, राकेशसरन सक्सेना, सुरेश चंद्र सक्सेना, विशिष्ट अतिथि रविमोहन कुलश्रेष्ठ, अखिलेश सक्सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना जौहरी ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एडवोकेट नारायण स्वरुप सक्सेना ने पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की ईमानदारी और कार्यशैली की प्रशंसा की। सुरेश चंद्र सक्सेना ने डा. राजेन्द्र प्रसाद को उन्नीसवीं शताब्दी के श्रेष्ठतम महापुरुषों में से एक बताया। राकेश सरन सक्सेना ने भी पूर्व राष्ट्रपति के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, अचिंत सक्सेना, आदित्यसरन सक्सेना, किरण सक्सेना, स्नेहलता सक्सेना, अजय सक्सेना, विजय सक्सेना, दीपक सक्सेना, आशीष सक्सेना, अरविन्द सक्सेना, अंशुल जौहरी, समेत अन्य मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *