कासगंज जिला आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता सम्पन्न —
तीर्थनगरी सोरों की बेटी वंदनी उपाध्याय चमकी, यूथ वर्ग 55 किग्रा में हासिल किया पहला स्थान

कासगंज। कासगंज जिला आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता उत्साह और रोमांचक मुकाबलों के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन कासगंज जिला आर्म रैसलिंग संघ एवं के.ए. कॉलेज कासगंज के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर 2025, रविवार को कॉलेज परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय रेफरी सरिता सिंह जादौन ने किया। उन्होंने कहा कि “आर्म रैसलिंग शक्ति के साथ तकनीक, धैर्य और मानसिक संतुलन का खेल है। कासगंज के युवा खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रहे हैं। नियमित मेहनत से यह खिलाड़ी राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूर चमकेंगे।”
कार्यक्रम में कासगंज के गौरवशाली खिलाड़ियों — प्रक्ष सिंह जादौन (एशिया कप कांस्य पदक), काव्या चौहान (एशियाई चैंपियनशिप रजत पदक) तथा प्रो पंजा लीग खिलाड़ियों छाया राजपूत, सुमित अक्की और प्रशांत यादव का सम्मान किया गया।
निर्णायक मंडल में हर्षित कश्यप, दिव्यांशु सागर, अमन कुमार, यश शर्मा, पुष्पेंद्र, छाया व चांदनी शामिल रहे। वहीं तकनीकी समिति में अभय गुप्ता, अक्षांश कुलश्रेष्ठ, मधुर अग्रवाल, पार्थ गांधी, कुलदीप और अंकित भास्कर ने अपनी भूमिका निभाई।
पूरे आयोजन की कमान कासगंज जिला आर्म रैसलिंग संघ के सचिव जंग बहादुर ने मजबूती से संभाली। उनके नेतृत्व और समर्पण की खिलाड़ियों व दर्शकों ने सराहना की।
—
लड़कियों के परिणाम
सब जूनियर (दाहिना हाथ)
50 किग्रा – सुम्बुल प्रथम
55 किग्रा – दिया प्रथम
जूनियर (दाहिना हाथ)
50 किग्रा – मीनाक्षी प्रथम
60 किग्रा – कृतिका प्रथम
70 किग्रा – क्वीन गार्गी प्रथम
जूनियर (बायां हाथ)
70 किग्रा – क्वीन गार्गी प्रथम
यूथ (दाहिना हाथ)
50 किग्रा – सोनी प्रथम, शिवानी द्वितीय
55 किग्रा – तीर्थनगरी सोरों की बेटी वंदनी उपाध्याय प्रथम, अंजलि द्वितीय
यूथ (बायां हाथ)
50 किग्रा – चांदनी प्रथम, मोनिका द्वितीय
55 किग्रा – छाया प्रथम
सीनियर
दाहिना हाथ 70 किग्रा – क्वीन गार्गी प्रथम
बायां हाथ 70 किग्रा – क्वीन गार्गी प्रथम
विकलांग वर्ग (पीआईयू स्टैंडिंग 50 किग्रा)
मनीषा प्रथम
—
लड़कों के परिणाम
सब जूनियर (दाहिना हाथ)
45 किग्रा – हर्षित राठौर प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय, आयुष्मान तृतीय
50 किग्रा – अविरल प्रथम, संजीव शर्मा द्वितीय
55 किग्रा – प्रवीण कुमार प्रथम
60 किग्रा – करण प्रथम
70+ किग्रा – यश प्रताप प्रथम
सब जूनियर (बायां हाथ)
50 किग्रा – अविरल प्रथम
70+ किग्रा – यश प्रताप प्रथम
जूनियर (दाहिना हाथ)
50 किग्रा – फरहान प्रथम, नावेद द्वितीय, हृदेश शर्मा तृतीय
55 किग्रा – अब्दुल प्रथम, आदित्य प्रताप सिंह राघव द्वितीय
60 किग्रा – कुलश्रेष्ठ नायक प्रथम, अंकित भास्कर द्वितीय, नितेश कुमार तृतीय
65 किग्रा – विपुल पुंडीर प्रथम, बादल यादव द्वितीय, अक्षांश तृतीय
70 किग्रा – प्रशांत यादव प्रथम, एडी द्वितीय, आयुष यादव तृतीय
90+ किग्रा – मोहम्मद जैद प्रथम
जूनियर (बायां हाथ)
50 किग्रा – फरहान प्रथम, हृदेश शर्मा द्वितीय, राहुल प्रजापति तृतीय
55 किग्रा – रोहित प्रथम
60 किग्रा – कुलश्रेष्ठ नायक प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय
75 किग्रा – प्रिंस गुरहार प्रथम
70 किग्रा – एडी प्रथम
यूथ (दाहिना हाथ)
55 किग्रा – हमजा प्रथम, पार्थ गांधी द्वितीय, सुधाकर वर्मा तृतीय
60 किग्रा – अंश प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय, विनीत कुमार तृतीय
65 किग्रा – पवन यादव प्रथम, अमित यादव द्वितीय
70 किग्रा – यश प्रताप प्रथम, अदम्य प्रताप सिंह द्वितीय
यूथ (बायां हाथ)
55 किग्रा – पार्थ गांधी प्रथम, नीरज द्वितीय, फारूक तृतीय
60 किग्रा – निखिल लोधी प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय
65 किग्रा – अमित यादव प्रथम
सीनियर (दाहिना हाथ)
65 किग्रा – सोमवीर प्रथम
70 किग्रा – प्रशांत यादव प्रथम, एडी द्वितीय
75 किग्रा – अमन प्रथम
80 किग्रा – मधुर कृष्णा प्रथम
110+ किग्रा – काव्या चौहान प्रथम
सीनियर (बायां हाथ)
65 किग्रा – अक्षांश प्रथम
85 किग्रा – अभय गुप्ता प्रथम
अंत में, प्रतियोगिता ने जिले में आर्म रैसलिंग के विकास को नई दिशा दी। आयोजन मंडल ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निरंतर मंच व अवसर मिलते रहें। खिलाड़ियों और दर्शकों ने कहा कि आने वाले वर्षों में कासगंज राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्म रैसलिंग का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
Author: Soron Live 24

