कासगंज के सोरों में प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री ने पूजा-अर्चना कर किया उद्घाटन!




कासगंज (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय) तीर्थनगरी सोरों, कासगंज में शनिवार को प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष का भव्य शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने तैलीय जातीय गंगा मंदिर पर विधिवत पूजा-अर्चना की और नृसिंह द्वार पर फीता काटकर मेला उद्घाटन किया। मंच पर विद्वान पंडित पार्वती बल्लभ महेरे ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। इसके बाद मंत्री और नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने मां गंगा की आरती की।
मेला मार्गशीर्ष पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा—
“सोरों तीर्थ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक परंपरा पूरे प्रदेश की धरोहर है। सरकार मेले को सुचारु, सुरक्षित और भव्य रूप से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां की सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जाएगा।”
नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने अपने संबोधन में कहा—
“सोरों का मार्गशीर्ष मेला आस्था और संस्कृति का संगम है। नगरपालिका द्वारा मेले में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हम सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद अनुभव देने के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्य कर रहे हैं।”
उद्घाटन समारोह में हरिपैड़ी को रंग-बिरंगी भव्य लाइटिंग से सजाया गया और लेजर शो का आकर्षक आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मेला क्षेत्र में प्रशासन एवं नगरपालिका टीम पूरी सतर्कता के साथ तैनात रही। कार्यक्रम का संचालन आदित्य काकोरिया ने किया
कार्यक्रम में एसपी अंकिता शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह,एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम संजीव सदर विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा,कुमार,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार गुप्ता, बड़े बाबू जयप्रकाश दुबे , आचार्य पार्वती वल्लभ,पंकज भार्गव, सुरेश चंद्र पटियात, रवि पाराशर, आकाश महेरे, प्रशांत शर्मा, सभासद रवि दुबे,गोपाल स्वामी, विशाल पाठक, अनुराग तिवारी, आदित्य काकोरिया, श्याम काका, आशुतोष तिवारी, देवेश शर्मा , मनोज भारद्वाज, हेमंत त्रिगुणायत, राम गोविंद महेरे,गंगा विष्णु माफीदार, शैलेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।।
#YogiAdityanath #melamargsheersh #soron #dmkasganj
Author: Soron Live 24

