सोरों मार्गशीर्ष मेले की तैयारियाँ पूर्ण, 29 नवंबर को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे भव्य उद्घाटन

सोरों मार्गशीर्ष मेले की तैयारियाँ पूर्ण, 29 नवंबर को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे भव्य उद्घाटन

 

o

मेले की तैयारी का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे

कासगंज: (सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय) तीर्थनगरी सोरों में मार्गशीर्ष मेले की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आगामी 29 नवंबर को मेला मार्गशीर्ष का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन से पूर्व हरि की पैड़ी स्थित तैलीय जातीय गंगा मंदिर पर पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती का आयोजन होगा, जिसके बाद केबिनेट मंत्री जी फीता काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ करेंगे एवं मेला पंडाल जनसमुदाय को संबोधित करेंगे।

मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेला कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। वहीं मेला अधिकारी/एसडीएम संजीव कुमार ने पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने भी मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेला परिसर, हरि की पैड़ी घाट और मंदिरों की पुताई के साथ-साथ भव्य लाइटिंग से पूरी तीर्थनगरी को सजाया जा रहा है।

मार्गशीर्ष मेले का पहला प्रमुख स्नान 1 दिसंबर मोक्षदा एकादशी को होगा। एवं पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार मेले में सुरक्षा, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की संपूर्ण तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *