कासगंज: डीएम एसपी ने मार्गशीर्ष मेला व पंचकोशी परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

कासगंज: डीएम एसपी ने मार्गशीर्ष मेला व पंचकोशी परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

 

कासगंज !जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा ने थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला और पंचकोशीय परिक्रमा की सुरक्षा तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला ग्राउंड, परिक्रमा मार्ग और यातायात प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा कैंप, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों तथा रूट डायवर्जन बिंदुओं का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी 1 दिसंबर 2025 को होने वाली पंचकोशी परिक्रमा के दृष्टिगत कड़ी निगरानी, सतर्कता और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, कोतवाली मेला प्रभारी, थाना कोतवाली सोरों प्रभारी, यातायात प्रभारी कासगंज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *