सोरों में तिरंगा पोल ने बढ़ाई चमक, पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ लोगों ने की सराहना




कासगंज ! (सचिन उपाध्याय)जनपद की नगर पालिका परिषद सोरों द्वारा मंगलवार शाम हरि की पौड़ी गंगा जी एवं वराह मूर्ति कासगंज चुंगी पर लगाए गए आकर्षक तिरंगा पोल का भव्य उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के दौरान अध्यक्ष महेरे ने बताया कि—
1️⃣ नगरवासी सोशल मीडिया पर इन तिरंगा पोल को खूब पसंद कर रहे हैं।
जनता की इच्छा को प्राथमिकता देते हुए अब पूरी परिक्रमा मार्ग पर ऐसे तिरंगा पोल लगाए जाएंगे।
2️⃣ जल्द ही नगर में सेल्फी प्वाइंट तैयार करने की योजना भी शुरू की जा रही है।
कासगंज गेट स्थित मुख्य द्वार पर जल्द ही
“म्हारो प्यारो सोरों जी”
की आकर्षक लाइटिंग लगेगी, जिससे गंगा तट की सुंदरता निखरेगी और पर्यटक एवं स्थानीय लोग खूबसूरत सेल्फी ले सकेंगे।
कार्यक्रम में अनुराग तिवारी, आकाश महेरे, शैलेंद्र महेरे, शशांक, जयप्रकाश दुबे, ईओ शैलेंद्र गुप्ता, पंकज भार्गव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
: MYogiAdityanath, A K Sharma, Jaiveer Singh, DM Kasganj Neeraj Sharma, MLA Devendra Singh Rajput,
Author: Soron Live 24

