कासगंज: ब्राह्मण कल्याण सभा ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

कासगंज: ब्राह्मण कल्याण सभा ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

तीर्थनगरी सोरों, कासगंज — ब्राह्मण कल्याण सभा ने शनिवार को एडीएम कासगंज को भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण कल्याण सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने का कहना है कि वरिष्ठ IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा हाल में दिए गए कथित विभाजनकारी बयान से सामाजिक शांति और समुदाय की गरिमा प्रभावित हुई है, इसलिए इस पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें यह रखी गईं।संतोष वर्मा के विरुद्ध उपयुक्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।ऐसे बयानों पर जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक व अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएं।समाज के विभिन्न वर्गों की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने के लिये निर्देश जारी किए जाएं।महिलाओं व अन्य संवेदनशील वर्गों के सम्मान की रक्षा हेतु प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाई जाए।। एडीएम कासगंज ने ज्ञापन प्राप्त कर इसे उच्चाधिकारियों व शासन तक भेजने का आश्वासन दिया। सभा ने कहा कि वे घटना पर नज़र रखेंगे और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की मांग करते रहेंगे।ज्ञापन के दौरान ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद कुमार पांडे धनदीप शर्मा जयप्रकाश त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *