सोरों में भाजपा का वोटर सत्यापन कैंप, नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया बोले—“हर पात्र नागरिक को मिलना चाहिए मतदान का अधिकार”

कटरेश्वर चौराहे पर भाजपा का वोटर सत्यापन कैंप, नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया बोले—“हर पात्र नागरिक को मिलना चाहिए मतदान का अधिकार”

सोरों। तीर्थनगरी सोरों में भारतीय जनता पार्टी सोरों नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया के नेतृत्व में वोटर सत्यापन (Sir Camp) का आयोजन कटरेश्वर चौराहे पर किया गया। कैंप में स्थानीय नागरिकों के वोटर विवरण की जांच, संशोधन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कैंप में मनोज भारद्वाज मधुबन, संपूर्णानंद भारद्वाज, रामगोविन्द महेरे, पंकज तिवारी, आशुतोष त्रिवेदी, विवेक महेरे, विजय गोस्वामी, शिवम भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, रामोतार सहित विभिन्न बूथों के बीएलओ मौजूद रहे।

नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा—
“हमारा लक्ष्य है कि सोरों नगर का हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करा सके। भाजपा निरंतर जन-जागरूकता के साथ सत्यापन शिविर आयोजित कर रही है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त बन सके।”

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *