सोरों से कासगंज तक साइकिल चलाकर पहुंचे समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष — विजेता पहलवान को देंगे नई साइकिल

मुलायम सिंह यादव जयंती पर कासगंज में भव्य दंगल का आयोजन
कासगंज। (सचिन उपाध्याय)समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर कासगंज के बारह पत्थर मैदान में विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को खास बनाने के लिए तीर्थ नगरी सोरों समाजवादी नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने प्रेरणादायक पहल की है।
अभय राज मिश्रा नई साइकिल खरीदकर सोरों से कासगंज तक साइकिल से यात्रा करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। दंगल में विजयी होने वाले पहलवान को वे अपनी यह नई साइकिल इनाम के तौर पर भेंट करेंगे।
समाजवादी कार्यकर्ता का यह जज़्बा और समर्पण क्षेत्र में मिसाल बना हुआ है।
अभय राज मिश्रा ने कहा ” नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और सादगी से हमें हमेशा प्रेरणा मिलती है। उनकी जयंती पर खेल और युवा ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मैंने यह कदम उठाया है। दंगल में जीतने वाले पहलवान को यह साइकिल भेंट कर सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। समाजवादी विचारधारा सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज की ऊर्जा बढ़ाने का संकल्प है।”
—
Author: Soron Live 24

