बदायूं में सोरों पंचकोसीय परिक्रमा हेतु जनजागृति अभियान चलाया
ग्रामीण अंचल में परिक्रमा के प्रति उत्साह, ग्राम- खितौरा, सगराय, कोल्याई , जिजाठ में जनसम्पर्क अभियान सफल

बदायूं | स्थान: ग्राम खितौरा, सगराय, कोल्याई , जिजाठ , मुजरिया चौराहा | आज भगवान वराह के पावन शूकरक्षेत्र धाम सोरों जी में प्रत्येक एकादशी को आयोजित होने वाली पवित्र पंचकोसीय परिक्रमा के सफल संचालन हेतु ब्राह्मण कल्याण सभा® द्वारा आज जनपद बदायूं के ग्राम खेतौना और मुजरिया चौराहे पर एक व्यापक जनजागृति एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस जन-जागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में परिक्रमा की महत्ता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस आध्यात्मिक यात्रा से जोड़ना रहा।
ब्राह्मण कल्याण सभा® के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक श्री शरद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को परिक्रमा के ऐतिहासिक महत्व एवं शूकरक्षेत्र धाम की सनातन परंपरा से अवगत कराया। मुजरिया चौराहे पर लगाए गए जन-जागरण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और आगामी एकादशी पर आयोजित होने वाली पंचकोसीय परिक्रमा में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होने का संकल्प लिया।
अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि—
“शूकरक्षेत्र धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की धड़कन है। परिक्रमा हमारी संस्कृति का जीवंत उत्सव है और इसका विस्तार समाज की एकता, श्रद्धा और अध्यात्म का विस्तार है।”
इस अवसर पर टीम ने जागरण सामग्री, पंपलेट व सूचना पत्रक वितरित किए और ग्रामीणों से सहभागिता का आह्वान किया। जनसम्पर्क अभियान में स्थानीय नागरिकों ने भी परिक्रमा आयोजन में सहयोग और सहभागिता का भरोसा दिया।
अभियान में विशेष रूप से उपस्थित रहे—
जयप्रकाश त्रिवेदी, सोमदत्त पाठक, धनदीप दघिर्रा लालू, आशीष भारद्वाज, राधे मोहन झा, अंशुल रामलोटा, माधव उपाध्याय, गगन पंडित, अर्जुन मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
Author: Soron Live 24

