Soron News 24 की खबर का बड़ा असर: हरा–तोतई रंग हटाकर भगवा रंग में शुरू हुई पुताई

Soron News 24 की खबर का बड़ा असर: हरा–तोतई रंग हटाकर भगवा रंग में शुरू हुई पुताई

कासगंज (सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय)जनपद की तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में मेला मार्गशीर्ष को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा हरि की पैड़ी गंगा घाट एवं मंदिरों पर रंगाई–पुताई का कार्य चल रहा था। ठेकेदार द्वारा घाटों पर हरा व तोतई रंग कराए जाने पर स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया और वाट्सऐप पर कड़ी आपत्ति जताई।

इस मामले को Soron News 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद खबर ने जोरदार असर दिखाया।

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हरि की पैड़ी पर किए गए हरा–तोतई रंग को हटाने और भगवा रंग में पुताई शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि तीर्थनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा सर्वोपरि है।

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि “सोरों धाम की धार्मिक भावना और परंपरा के विपरीत कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जैसे ही रंगाई संबंधी शिकायत संज्ञान में आई, तुरंत सही रंग—भगवा—में पुताई शुरू कराई गई है। तीर्थनगरी की गरिमा बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।”

नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश के बाद आज हरि की पैड़ी से हरा–तोतई रंग हटाकर भगवा रंग में पुताई शुरू कर दी गई।स्थानीय लोगों ने Soron News 24 की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की ताकत से उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुँची और त्वरित कार्रवाई हुई।सोरों न्यूज़ 24—जनता की आवाज़, असरदार पत्रकारिता।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *