मानवता की मिसाल: सोरों STDM इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने बचाई बंदर की जान

कासगंज (सचिन उपाध्याय)तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक मासूम बंदर के दोनों हाथ पीछे की तरफ मजबूती से बंधे हुए मिले। असहनीय पीड़ा में तड़पते इस बंदर को देखकर संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज (STDM इंटर कॉलेज) के अध्यापक भावुक हो उठे।अध्यापकों ने बिना देर किए बंदर को सुरक्षित पकड़कर उसके हाथों में बंधे मजबूत धागे को सावधानीपूर्वक काटा और उसे बंधन मुक्त किया। जैसे ही बंदर आज़ाद हुआ, वह तुरंत पास की दीवार पर जाकर बैठ गया और राहत की साँस लेते हुए आसपास घूमने लगा।
मानवता का अनुकरणीय उदाहरण
काफी समय से बंदरों के झुंड में यह छोटा बंदर अपने बंधे हुए हाथों के कारण परेशान था। अध्यापकों की सतर्कता और साहसिक कदम की वजह से उसकी जान बच सकी। तीर्थ नगरी सोरों में इस घटना की चर्चा हो रही है, और लोग अध्यापक गणों की मानवता, करुणा और सेवा भाव की सराहना कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि—“अध्यापकों ने जिस संवेदनशीलता से इस बेबस जीव को बचाया है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।”
STDM इंटर कॉलेज के शिक्षकगणों द्वारा किया गया यह सराहनीय कार्य न केवल शिक्षा का, बल्कि मानवता और करुणा का सच्चा पाठ पढ़ाता है।
#मानवता #बंदर #कॉलेज #सोरों #kasganj
Author: Soron Live 24

