भव्य विमोचन: भगवान श्री वराह एकादशी पंचकोसीय परिक्रमा कैलेंडर 2025–2026 हुआ लोकार्पित

कासगंज शूकर क्षेत्र धाम सोरों जी में प्रत्येक एकादशी पर आयोजित होने वाली पावन पंचकोसीय परिक्रमा की परंपरा को सुदृढ़ करते हुए वर्ष 2025–2026 की सभी एकादशी तिथियों पर आधारित भगवान श्री वराह एकादशी पंचकोसीय परिक्रमा कैलेंडर का आज अद्भुत और भव्य विमोचन सम्पन्न हुआ।
इस दिव्य कैलेंडर का लोकार्पण योगिराज दिव्यानंद जी महाराज ने अपने पवित्र कर-कमलों द्वारा किया। महाराज जी ने शूकरक्षेत्र धाम की गरिमा, गंगातट की पवित्रता और भगवान वराह भगवान की लीला-भूमि की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि—
“सोरों धाम की पंचकोसीय परिक्रमा मात्र परंपरा नहीं, बल्कि मोक्ष का सेतु है।”
उन्होंने इस कैलेंडर को श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक बताया।
✨कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—शरद कुमार पाण्डेय
संस्थापक अध्यक्ष – ब्राह्मण कल्याण सभा
संयोजक – शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति,धनदीप दघिर्रा ‘लालू’
नगर अध्यक्ष – ब्राह्मण कल्याण सभा, सोरों जीराधे मोहन झा
सह संयोजक – शूकर क्षेत्र समाज सेवा समितिमाधव उपाध्याय
सह संयोजक – शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कैलेंडर न केवल एकादशी तिथियों का संग्रह है, बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा की तैयारी, समयबद्धता और आयोजन में सहयोग प्रदान करेगा। प्रतिवर्ष लाखों भक्त सोरों धाम की पावन पंचकोसीय परिक्रमा में सम्मिलित होते हैं, ऐसे में यह कैलेंडर अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी सिद्ध होगा।
Author: Soron Live 24

