स्वदेशी को अपनाकर हम विकसित भारत की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं- दिनेश शर्मा,

भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत किया प्रोफेशनल सम्मेलन।
कासगंज। जनपद कासगंज में भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने शिरकत की, इस दौरान उन्होंने हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का नारा दिया
बतादें कि कासगंज सोरों गेट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने
पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों से भारत में निर्मित वस्तुएं खरीदने का आग्रह किया है, जिससे देश आत्मनिर्भर बन सके। स्वदेशी को अपनाकर हम विकसित भारत की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बना रहा है। भाजपा का यह अभियान केवल नारा नहीं, बल्कि जन भागीदारी के माध्यम से देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का एक ठोस प्रयास है। उन्होंने उपस्थित प्रोफेशनल्स से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव, तकनीकी ज्ञान और संसाधनों को समाज की सेवा में लगाएँ, ताकि हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाली पार्टी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी आर्थिक महाशक्ति बन गया है और जल्द ही तीसरी महाशक्ति बनेगा। बैठक के दोरान भाजपा वरिष्ठ नेता नवल कुलश्रेष्ठ, विधायक अमापुर हरिओम वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनुरोध चौहान ,डॉ केतसिंह वर्मा, डॉ शैलेंद्र यदुवंशी, प्रो जेसी गुप्ता, व्यापारी नेता दीपक गुप्ता सर्राफ,ललित नारायण बिरला,डॉ योगेंद्र चौहान ,डॉ खूब सिंह, पूर्वब्लॉक प्रमुख गवेंद्र सिंह लोधी, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह लोधी, बृजेश वर्मा, उत्तम चंद्र पाथरे, शिव प्रताप सिंह सोलंकी, अनीता उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सोनू वाला, नीलम सोलंकी,अशोक डांगरा, अजय डांगरा, शरद गुप्ता, रामनिवास राजपूत, प्रदीप वर्मा ,आकाशदीप वर्मा, केपी सिंह ,श्याम सुंदर गुप्ता ,कौशल साहू ,रमेश साहू ,रविंद्र ब्रह्मचारी, चेयरमेंन रामेश्वर दयाल महेरे ,राजीव महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष मयंक वैश्य, सचिन गुप्ता, दीपक ठाकुर, संजय पुंडीर, नरेंद्र परमार, जय सिंह वर्मा , आईटी प्रभारी हिमांशु उपाध्याय, सह प्रभारी अजय शर्मा,सहित भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

