सोरों गंगा घाट पर ई-रिक्शा चालकों का आतंक! श्रद्धालु परेशान, सोशल मीडिया पर उठी स्टैंड बनाने की मांग

सोरों गंगा घाट पर ई-रिक्शा चालकों का आतंक! श्रद्धालु परेशान, सोशल मीडिया पर उठी स्टैंड बनाने की मांग

कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में स्थित हरि की पैड़ी कुंड पर रोजाना हजारों श्रद्धालु अपने परिजनों की अस्थियों का विसर्जन करने पहुंचते हैं। पवित्र गंगा घाट पर आस्था का ये केंद्र श्रद्धालुओं के लिए शांति और श्रद्धा का प्रतीक है, लेकिन यहां ई-रिक्शा चालकों के अव्यवस्थित संचालन ने भारी अव्यवस्था फैला रखी है।

स्थानीय लोगों और घाट पर मौजूद पुजारियों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक घाट क्षेत्र में मनमानी करते हैं और किसी के रोकने पर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बताया गया कि कुछ चालक विप्र-ब्राह्मण समाज के नाम पर दबाव बनाने का भी प्रयास करते हैं।

परिक्रमा मार्ग से लेकर हरि की पैड़ी तक श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। परिक्रमा लगाने आए श्रद्धालु भी लगातार इस समस्या से परेशान हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। यूजर निखिल निर्भय बिट्टू ने पोस्ट साझा कर नगर पालिका अध्यक्ष और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि गंगा घाट क्षेत्र से ई-रिक्शा हटाकर उनके लिए एक नियत स्टैंड बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और घाट क्षेत्र की गरिमा बनी रहे।

स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि गंगा घाट से अतिक्रमण हटाकर ई-रिक्शा के लिए एक निर्धारित स्थान तय किया जाए, जिससे इस पवित्र स्थल की शांति और पवित्रता बनी रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *