सोरों में मंदिर के सामने ठेला लगाने को लेकर विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मामला शांत।



सोरों (कासगंज)। राम लाल हलवाई चौराहा,कटेश्वर महादेव मंदिर के सामने लगाए गए पकौड़े के ठेले को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने ठेला हटाने की मांग करते हुए विरोध जताया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और वार्ता कर स्थिति को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के रामलाल हलवाई चौराहे का है। यहां मंदिर के सामने पकौड़े का ठेला लगाए जाने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। स्थानीय निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर ठेला हटवाने की मांग की।
लोगों का कहना था कि चौराहे पर ठेला लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, सुबह के समय स्कूल बसों को निकलने में दिक्कत होती है और देर शाम तक बाजार में भीड़भाड़ बनी रहती है।
वहीं दूसरी ओर, पकौड़ी और चाट विक्रेताओं ने ठेला हटाए जाने पर निराशा व्यक्त की, उनका कहना था कि “हमारी रोजी-रोटी का सवाल है, ठेला हटने से हमारे परिवार की आजीविका प्रभावित होगी।”
मौके पर पहुंचे सोरों कोतवाली प्रभारी सौरव ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
मुख्य समस्या:::
मंदिर के सामने ठेला लगाने पर स्थानीय लोगों का विरोध
जाम और अव्यवस्था का हवाला देकर उठाई ठेला हटाने की मांग
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया समझौता, स्थिति रही नियंत्रण में।
#dmkasganj #kasganjpolice #soron #market #thela
Author: Soron Live 24

