सवा लाख से अधिक दीपों से जगमगा उठे हरि की पैड़ी के घाट गंगा तट पर भव्य दीपोत्सव, आरती और लेजर शो ने मोहा मन













कासगंज (सोरों शूकर क्षेत्र)(सचिन उपाध्याय रवि श्रोतीय) देव दीपावली के पावन पर्व पर हरि की पैड़ी गंगा तट सवा लाख से अधिक दीपों की ज्योति से आलोकित हो उठा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सोरों जी के तत्वाधान में एवं अनुसांगिक संगठनों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य दिव्य दीपोत्सव, आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन किया गया, जिसने संपूर्ण घाट क्षेत्र को अलौकिक आभा से भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा और विभाग प्रचारक कुलदीप ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ के साथ ही हरि की पैड़ी गंगा जी की भव्य आरती संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दीपदान किया और गंगा मैया से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात अतिथियों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे में जाकर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने भगवान वराह मंदिर में दर्शन कर हरि की पैड़ी गंगा की परिक्रमा की।
दीपोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, डॉ. एन.पी. सिंह हल्दिया, अमित अग्रवाल, जय किशन तिवारी, केशव महेरे, अभिषेक वशिष्ठ, शिवजी बैंदेल, महेश चंद त्रिवेदी, रुद्र प्रताप, अर्पित गुप्ता, माधव उपाध्याय, निशांत निर्भय, नवल कुलश्रेष्ठ, सांत्वना पाराशर, सविता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, संपूर्णानंद भारद्वाज, जय सिंह, राजेंद्र मौर्य, गोविंद महेरे, प्रमोद साहू, आदित्य काकोरिया, संजय दुबे, सुनील तिवारी, विकास निर्भय, विवेक वशिष्ठ, दिनकर राव चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा, देवांश शर्मा, अतुल मिश्रा मयूरेश दुबे और कन्हैया पट्ठा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी, गंगा समग्र, ब्राह्मण कल्याण सभा, धर्म जागरण, हिंदू जागरण मंच, व्यापार मंडल, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित कई संगठनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सोरों के एन.आर. पब्लिक स्कूल, भागीरथी इंटर कॉलेज, रामसनेही विद्यालय सहित अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दीपदान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देव दीपावली पर्व की शोभा बढ़ाई।
सवा लाख दीपों की लौ ने किया गंगा का स्वागत — श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति से सराबोर रही सोरों की देव दीपावली।
Author: Soron Live 24

