देव दीपावली: सोरों वराह मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण कल्याण सभा ने किया दीपोत्सव

सोरों शूकरक्षेत्र धाम, जनपद कासगंज।
बुधवार को देव दीपावली के पावन एवं आध्यात्मिक अवसर पर देव नगरी शूकरक्षेत्र सोरों जी के ऐतिहासिक बारह मंदिर परिसर में ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वाधान में भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली महोत्सव का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव और उत्साह के साथ किया गया। ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय ने बताया भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारि कहलाये। इससे प्रसन्न देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीवाली मनायी जाने लगी।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को दीपों की श्रृंखला से आलोकित किया गया, साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा मनोहर रंगोलियाँ सजाकर माँ हरिपदी गंगा एवं भगवान वराह के प्रति अपनी आस्था प्रकट की गई। दीपों की जगमगाहट से बारह मंदिर परिसर प्रकाशमय हो उठा, मानो स्वयं देवलोक पृथ्वी पर अवतरित हो गया हो।
इस पावन अवसर पर शरद कुमार पांडेय, जयप्रकाश त्रिवेदी, सुरेन्द्र महेरे, आकाश दुवे, अंशुल रामलोटा, शिव बेंदेल, हरिओम पचौरी , शशांक दीक्षित, करन पाराशर, हिमांशु उपाध्याय, योगेश उपाध्याय, विनोद दीक्षित, गोविन्द गोपाल तिवारी, राधे मोहन झा, हिमांशु पचौरी,
उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहरि के जयघोष किए और क्षेत्र, समाज एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं।
इस दौरान ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
Author: Soron Live 24

