सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

कासगंज। सोरों थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील और आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 2 नवंबर 2025 को थाना सोरों पर मामला दर्ज हुआ था, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म X.com पर भारत के प्रधानमंत्री और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो एडिट कर अश्लील व आपत्तिजनक रूप में फेसबुक स्टोरी पर शेयर की गई थी।
इस मामले में थाना सोरों पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू उर्फ़ शान खान पुत्र बन्ने खां, निवासी ग्राम उकुर्री, थाना सोरों, जनपद कासगंज को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत विधिक कार्रवाई की है।
Author: Soron Live 24

