सोरों में तीन घरों में एक ही रात चोरी की वारदात, लाखों के आभूषण उड़े — परिवार शादी में गया था,चोरों ने दिया घटना को अंजाम

तीन घरों में एक ही रात चोरी की वारदात, लाखों के आभूषण उड़े — परिवार शादी में गया था, चोरों ने दिया घटना को अंजाम

 

कासगंज।जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला काशी में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद फील्ड यूनिट टीम को जांच में लगाया गया है।पीड़ित निर्मल पुत्र स्वर्गीय नाथूराम ने बताया कि वह परिवार सहित ससुराल घिरोर साले की शादी में गए हुए थे। रात्रि में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सेफ में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
चोरी गए आभूषणों में —दो सोने की चेन,एक जोड़ी सोने की चूड़ी,सोने के लॉकेट,दो जोड़ी चांदी की चूड़ियां,चांदी की कमर कौंधनी शामिल हैं।

निर्मल ने बताया कि करीब 8 से 9 लाख रुपए कीमत के आभूषण चोरी हुए हैं। सुबह उनके भाई ने फोन पर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।गांव में अन्य दो घरों में भी चोरी की घटना की सूचना है, जिनकी जांच पुलिस कर रही है।इस संबंध में सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि “फील्ड यूनिट टीम को मौके पर भेजा गया है। एक परिवार शादी में गया था, अलमारी की चाबी उसी में लगी थी। छत से अंदर प्रवेश किया गया है। कुछ लापरवाही पीड़ित की भी रही है, जांच पड़ताल जारी है।”

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *