देव दीपावली पर 5000 दीप जलाने का लक्ष्य — सोरों में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक, हुतात्मा दिवस पर रक्तदान का संकल्प।

सोरों !रवि श्रोतीय (कासगंज), सोरों में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी देव दीपावली और हुतात्मा दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार तीर्थनगरी सोरों में 5000 दीप जलाकर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने हुतात्मा दिवस पर रक्तदान करने और गौमाता की रक्षा का संकल्प भी लिया। बैठक में VHP मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बजरंग दल के जिला सह-संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि “देव दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति और राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक दीप जलाए और समाज को एकता, सेवा और संस्कार का संदेश दे — यही हमारा लक्ष्य है।”
वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य ने कहा कि “हुतात्मा दिवस हमें देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता है। रक्तदान कर हम अपने वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। गौसेवा और समाजसेवा ही हमारे संगठन का मूल ध्येय है।”
बैठक में प्रमुख रूप से वरुण कुमार (प्रखंड अध्यक्ष, VHP), जीतू मौर्य (प्रखंड मंत्री), गोपाल मौर्य, यश महेरे, अनुज मौर्य, सुधांशु भारद्वाज, देव मौर्य, गौरव यादव, विवेक मौर्य, निखिल माहेश्वरी, राहुल बघेल, रिंकी श्रीवास्तव, अंकुर कश्यप, मुन्ना लाला शाक्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, गौ संरक्षण और राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।
#vhp #bajarangdal #soron
Author: Soron Live 24

