सोरों में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की फूलमालाओं से अगवानी

सोरों में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की फूलमालाओं से अगवानी

कासगंज। (सचिन उपाध्याय रवि श्रोतीय)समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का काफिला रविवार को कासगंज से बदायूं की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब काफिला तीर्थ नगरी सोरों से होकर गुज़रा, तो कार्यकर्ताओं में उत्साह उमड़ पड़ा।

सोरों के कासगंज गेट स्थित वराह चौराहे पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ सपा नेता ओम शिव मिश्रा ने भगवान वराह का चित्र भेंट कर शिवपाल सिंह यादव का सम्मान किया और उन्हें फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और “जय समाजवाद, शिवपाल यादव ज़िंदाबाद” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान जिला प्रवक्ता ओम सिंह मिश्रा, अभय राज मिश्रा नगर अध्यक्ष, पुष्कर राज मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, मोहम्मद शकील नगर सचिव, मोहम्मद साजिद, गोपाल मिश्रा सपा वाहिनी नगर अध्यक्ष, अंकित स्वामी, अनुराग बरवारिया नगर महासचिव, कृष्णराज, प्रियांशु जौहरी जिला महासचिव व्यापार सभा, विजय कुमार  नगर उपाध्यक्ष,अभिषेक मिश्रा, तनवीर  आदि लोग उपस्थित रहे।।

#kasganj#samajwadiparty#soron#shivpasinghlyaday

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *