सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने किया नमन, बूथ 96 पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने किया नमन, बूथ 96 पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

 

सोरों। देश के लौह पुरुष, भारत के पहले गृहमंत्री व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सोरों मंडल के बूथ संख्या 96 पर यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के भौगोलिक व राजनीतिक एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा कर देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है।

उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निष्ठा से रियासतों का एकीकरण किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में मनोज भारद्वाज मधुबन, विजय सभासद, आशुतोष त्रिवेदी, यश महेरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *