कासगंज में NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिता का आयोजन, आमजन को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई ।

कासगंज में NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिता का आयोजन, आमजन को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई ।

कासगंज। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में NCL जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत मालगोदाम चौराहा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आमजन को भारत सरकार के तीन नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 — के बारे में जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने नए कानूनों की मुख्य विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जनता को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR), ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय व्यवस्था, महिला एवं बाल संरक्षण, नए अपराधों की परिभाषा, प्रौद्योगिकी व फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इसी क्रम में थाना ढोलना क्षेत्रान्तर्गत राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज ढोलना और कोतवाली कासगंज क्षेत्रान्तर्गत सुमन्त कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज, नदरई गेट में विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी नए आपराधिक कानूनों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज प्रवेश राणा, प्रभारी निरीक्षक थाना ढोलना गोविन्द बल्लभ शर्मा, आरटीसी प्रभारी राधेश्याम, थाना प्रभारी महिला थाना शान्ति देवी सहित विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

#NewCriminalLawUPP
#BharatiyaNyaySanhitaUPP
#BNSUPP
#BharatiyaNagarikSurakshaSanhitaUPP
#BNSSUPP

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *