चेहरे पर कपड़ा बांधे बाइक सवारों ने छात्रा को जबरन ले जाने का किया प्रयास

चेहरे पर कपड़ा बांधे बाइक सवारों ने छात्रा को जबरन ले जाने का किया प्रयास, विरोध पर थ्री व्हीलर चालक पर चाकू से हमला

 

सोरों (कासगंज)। परीक्षा देने जा रही छात्रा को शनिवार सुबह दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने और थ्री व्हीलर चालक के विरोध करने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।

सलेमपुर निवासी कनिष्का माहेश्वरी, जो कासगंज जीजीआईसी में कक्षा 9 की छात्रा है, सुबह करीब 8 बजे परीक्षा देने के लिए थ्री व्हीलर से कासगंज जा रही थी। रास्ते में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास थ्री व्हीलर का पहिया पंक्चर हो गया। इसी दौरान दो युवक, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और छात्रा से बोले — “हमारे साथ चलो, पेपर के लिए देर हो जाएगी।”

छात्रा ने जब उन्हें चेहरे से कपड़ा हटाने को कहा और बताया कि वह उन्हें नहीं जानती, तब थ्री व्हीलर चालक ने भी विरोध किया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चालक के हाथ में चाकू मार दिया और गालियां देते हुए कासगंज की ओर भाग निकले।

घटना से डरी छात्रा बिना परीक्षा दिए ही अपने गांव सलेमपुर लौट आई और मां नीलम माहेश्वरी को पूरी जानकारी दी। मां-बेटी ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *