कासगंज:खेल प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय ट्रायल आज से

खेल प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय ट्रायल आज से

कासगंज।खेल निदेशालय के निर्देशों के क्रम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का जनपदीय ट्रायल आज स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोरों जी में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। जनपदीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी अगले दिन अलीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपराह्न 2 बजे से मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। यहां से चयन पाने वाले खिलाड़ी लखनऊ में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का जनपदीय ट्रायल आज स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों जी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ी अगले दिन मंडलीय स्तर पर अलीगढ़ में प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तर पर चयन पाने वाले खिलाड़ी मऊ में 3 से 10 नवंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपने आयु संबंधी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ छाया प्रति लाकर समय से प्रतिभाग कर सकते हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *