ऐतिहासिक ‘गुरु चरण सुहावे यात्रा’ का सोरों में हुआ भव्य स्वागत












सोरों (कासगंज)। सचिन उपाध्याय/दिल्ली से तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब तक जा रही ऐतिहासिक ‘गुरु चरण सुहावे – गुरु चरण यात्रा’ का तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में आज भव्य स्वागत किया गया।
गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और खालसा की माता साहिब कौर जी के ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ को लेकर निकली यह ऐतिहासिक यादगारी यात्रा गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, दिल्ली से 23 अक्टूबर 2025 को प्रारंभ हुई है। यह यात्रा आगरा, बरेली, लखनऊ, कानपुर, सारन, पटना आदि प्रमुख नगरों से होते हुए पटना साहिब पहुंचेगी।
तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में यात्रा के आगमन पर वराह मूर्ति कासगंज गेट पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, सोरों गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों, पदाधिकारियों तथा सिख समाज की महिलाओं-पुरुषों ने यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु चरण पादुका पर पुष्प वर्षा कर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। चरण पादुका यात्रा में आधा दर्जन से अधिक वाहन सम्मिलित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह” के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम में रामेश्वर दयाल महेरे चेयर मैंन, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे काकोरिया,मनोज भारद्वाज ,मनीष शर्मा पंडा जी विजय गोस्वामी, योगेंद्र बाबू निर्भय चई गुरु, शिव शंकर बरवारिया ,मयंक दौनेरिया, जय सिंह सभासद ,उत्तम सिंह, खुशाल सिंह, प्रधान जी, ज्ञानी इंद्रजीत सिंह, बाबा लखा जीत, शिवकुमार सिंह ,हरेंद्र सिंह, सांत्वना पाराशर,आशा देवी,सविता गुप्ता,रुस्तम सिंह,नीरज रावत आदि लोग उपस्थित रहे।।।
#soron #news
Author: Soron Live 24

